भोपाल क्राइम ब्रांच ने छह तस्करों को 32 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 32 किलोग्राम गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। खबर के अनुसार ये लोग ट्रेन में टॉयलेट की छत के स्क्रू खोलकर गांजा छिपाते थे।

भोपाल क्राइम ब्रांच के एएसपी गोपाल धाकड़ ने कहा कि, उनकी टीम ने गैसराहत कॉलोनी निवासी सुशील भारती को 11 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। उसे यह गांजा वैष्णव अपार्टमेंट निवासी रोहन उर्फ अमन बच्चा ने दिलाया था। इसके बाद पुलिस ने रोहन को भी दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें गांजे की सप्लाई ओडिशा के रायगढ़ निवासी सैयार कोराडो, केशव जाने, राजकुमार कौरड से मिलती है।

Be the first to comment on "भोपाल क्राइम ब्रांच ने छह तस्करों को 32 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*