महाराष्ट्र में 300000 के पार कोरोना मरीज, मुंबई में एक लाख से ज्यादा केस

कोरोनावायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में जहां कोरोनाटे मरीजों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो चुका है तो वहीं अकेले मुंबई में अब एक लाख से ज्यादा कोरोनास्थ मरीज सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के पार जा चुका है।

कोरोना पर फुल कवरेज के लिआए यहां क्लीक करें

देश में महाराष्ट्र कोरोनावायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 8348 नए रोगियों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 3,00,937 हो गई है। महाराष्ट्र में वर्तमान में 1,23,377 सक्रिय कोरोनावायरस के रोगी हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 55.05% हो गया है।

कोरोनांडरोज़ का हौसला उठाते हैं और उन्हें शुक्रिया कहते हैं …

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के कारण होने वाली मौतें भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के कारण 144 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोनावायरस के कारण 11,596 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में डेथ रेट 3.85% है। राज्य में अब तक 1,65,663 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

Be the first to comment on "महाराष्ट्र में 300000 के पार कोरोना मरीज, मुंबई में एक लाख से ज्यादा केस"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*