मुंबई में पावर ग्रिड हुआ फेल, शहर की बिजली गुल, लोकल ट्रेन भी ढप

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पावर ग्रिड फेल हो जाने की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। साथ ही लोकल ट्रेनें भी रुक गई हैं, सेंट्रल रेल लाइन पर रेल सेवा ठप हो गई है, मुंबई के अलावा ठाणे के भी कुछ इलाकों की बिजली गुल हो गई है।

वहीं बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका ने जानकारी दी है बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, मुंबई टाउनशिव में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने बताया है कि शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट का ग्रिड फेल हो गया है। इस कारण शहर के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Be the first to comment on "मुंबई में पावर ग्रिड हुआ फेल, शहर की बिजली गुल, लोकल ट्रेन भी ढप"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*