बौखलाया पाक, हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत से

पाकिस्तान हिंद महासागर में भारत की बढ़ती ताकत से बौखला उठा है। इसी वजह से पाक विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के विस्तार पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि हिंद महासागर में भारतीय नौसेना का विस्तार पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है।
अजीज ने भारत पर हिंद महासागर का ‘परमाणवीकरण’ करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रयास की वजह से हिंद महासागर में अस्थिरता पैदा होने और वहां की शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया है। पाकिस्तान इसका करारा जवाब देगा।
अजीज ने कहा, ‘हिंद महासागर की सुरक्षा पाकिस्तान के लिए सामरिक महत्व रखती है। हमें हिंद महासागर की आर्थिक क्षमताओं का अंदाजा हुआ। यह दुनिया के 30 से ज्यादा देशों को समुद्र तट मुहैया कराता है। ना केवल यह एशिया के अहम इलाकों से संपर्क स्थापित करता है, बल्कि दक्षिणी एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीका के लिए भी एक मुख्य संपर्क सूत्र है। यह ऑस्ट्रेलिया को यूरोप से जोड़ता है। सभी पक्षों के बीच सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से बातचीत होनी चाहिए, यह बेहद अहम है।’

Be the first to comment on "बौखलाया पाक, हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत से"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*