मुंबई में लाइव अपडेट्स: मुंबई में हाई टाइड; जलभराव के कारण 14 इलाके प्रभावित

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बरसात की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है जिस वजह से यातायात को लेकर भारी परेशानी है और कई जगहों पर जाम लगा हुआ है। जलभराव की वजह से मुंबई वालों को परेशानी न हो और वह ऐसे क्षेत्रों की तरफ जाने से बच सकें इसके लिए मुंबई पुलिस ने जलभराव वाली जगहों की लिस्ट जारी की है और लोगों से सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने रविवार को रायगढ़, ठाणे और मुंबई के अलग-अलग स्थानों और भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत देते हुए एक पीला अलर्ट जारी किया है।

मुंबई पुलिस की तरफ से जारी की गई लिस्ट में कहा गया है कि पोस्टल कॉलोनी, चेंबूर, सक्कर पंचायत रोड, वडाला वेस्ट, नलम जंक्शन, धाराव रेस्टोरेंट, अंधेर सबवे, हिंदमाता जंक्शन, सुराना अस्पताल, एसएलआर ब्रिज, खार सबवे, साईवाडी जंक्शन, अंधेरी मार्केट, मिलन सबवे, शाम तलाब, साइनाथ सबवे, एसवी रोड मलाड, दहिसर सबवे और मरोल जंक्शन में भारी जलभराव है।

इतना ही नहीं, मुंब पुलिस ने मुंबई वासियों से समुद्र के किनारे भी नहीं जाने की अपील की है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि समुद्र किनारे न जाएं कयोंकि दोपहर 12.23 बजे हाईटाइड की आशंका है और समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती है। पुलिस ने मुंबई वासियों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले आधिकारिक जानकारी के जरिए खुद को अपडेट करते रहें।

Be the first to comment on "मुंबई में लाइव अपडेट्स: मुंबई में हाई टाइड; जलभराव के कारण 14 इलाके प्रभावित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*