किसानों का 8 दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का ऐलान

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में आज 12वें दिन किसानों का प्रदर्शन जारी है। पूरा विपक्ष किसानों के समर्थन में एकजुट हो गया है। सरकार और किसान नेताओं के बीच हुई कई दौर की वार्ताओं का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। वहीं, किसानों ने प्रदर्शनों के बीच आठ दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का ऐलान किया है।

किसानों के भारत बंद का समर्थन हरियाणा-पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान व तमिलनाडु के किसानों ने भी किया है। इसके अलावा 10 ट्रेड यूनियन भी बंद के समर्थन में आ गई हैं। दिल्ली सीमा पर डटे किसानों ने कहा, आठ तारीख को सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा। चक्का जाम शाम तीन बजे तक रहेगा।

ऐसे में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 11 बजे से लेकर तीन बजे के बीच रहेगा भारत बंद रहेगा। इसलिए दफ्तर जाने वाले 11 बजे से पहले घर से निकलें और चार बजे के बाद अपने दफ्तरों से घर जाएं।

Be the first to comment on "किसानों का 8 दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का ऐलान"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*