मुनव्वर राना ने अपने बयान पर दी सफाई

फ्रांस में हुई घटना को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान के बाद उसपर सफाई दी है। मुनव्वर राना ने कहा, ‘जिसने कानून बनाया और जिसने कत्ल किया दोनों ने बुरा किया।’ वह फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून वाले मामले के बाद हुई हत्या और वहां की सरकार के रुख पर बोल रहे थे।

अपना पक्ष रखते हुए मुनव्वर राना ने कहा कि, मैंने सिर्फ ये कहा था कि धार्मिक आधार पर कार्टून बनाना गलत बात है और हत्या करना उससे भी ज्यादा गलत है। वह आगे बोले, मैंने कार्टून बनाने का विरोध किया था।  जब उनसे पूछा गया कि आपने कहां था कि इस तरह से धार्मिक भावनाओं को आहत किया जाएगा तो कोई भी कत्ल कर सकता है। इसका मतलब आप भी ऐसा कर सकते हैं। इस पर उनका कहना था, ‘नहीं मैं इस उम्र में और बीमारी की हालत में क्या किसी का कत्ल करूंगा। जिसने ऐसा कानून बनाया है और जिसने कत्ल किया दोनों ने बुरा किया।’

Be the first to comment on "मुनव्वर राना ने अपने बयान पर दी सफाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*