आज शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी यूएनजीए को करेंगे संबोधित

आज शाम 6.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता होंगे। उनके लिए पूर्वाह्न से पहले का समय निर्धिारित किया गया है। भारतीय समय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन शाम करीब 6.30 बजे होगा।

प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य जोर आतंकरोधी वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत किए जाने पर होगा। भारत इस बात पर भी बल देगा कि प्रतिबंध समितियों में व्यक्तियों और संस्थाओं को सूची में रखे जाने और बाहर करने की प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी की जाए। पर्यवेक्षकों के मुताबिक, भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में गहराई से भूमिका निभाने पर भी बल देगा।

Be the first to comment on "आज शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी यूएनजीए को करेंगे संबोधित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*