सऊदी अरब में 41 लाख भारतीयों पर गिरी गाज, पर‍िवार रखने पर लगेगा टैक्‍स, बीवी-बच्‍चों को वापस भेजने पर मजबूर

हैदराबाद

सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों पर आर्थिक मार पड़ने जा रही है। 1 जुलाई से भारतीय परिवार में रहने वाले निर्भरों पर 100 रियाल का टैक्स लगने जा रहा है। परिवार में मौजूद प्रत्येक निर्भर पर यह 100 रियाल प्रति महीने का टैक्स लगेगा। इस आर्थिक बोझ को देखते हुए वहां रहने वाले कई लोग अपने परिवार के सदस्यों को वापस देश भेजने के बारे में सोच रहे हैं।

सऊदी में रह रहे भारतीयों के लिए 100 रियाल (लगभग 1700 रुपए) प्रति महीने हरेक निर्भर सदस्य के लिए देना एक बड़ा बोझ है। सऊदी में इस वक्त अनुमान के तौर पर 41 लाख भारतीय रहे रहे हैं, जो कि वहां रहने वाले दूसरे किसी भी देश के निवासियों में सबसे अधिक है।

दमाम में रह रहे एक कंप्यूटर प्रफेशनल मोहम्मद ताहिर ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘मेरी जान-पहचान में कई ऐसे परिवार हैं जो अपने परिवार के सदस्यों के भारत लौटने का इंतजाम करने के बारे में सोच रहे हैं। उनके लिए यह आर्थिक बोझ वहन करना संभव नहीं है।’ प्रवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले भीम रेड्डी का कहना है, ‘लोगों को इस टैक्स के कारण मजबूरन बैचलर्स की जिंदगी जीनी होगी। कई ऐसे परिवार भी हैं जो सऊदी से लौटकर आ गए हैं।’

Be the first to comment on "सऊदी अरब में 41 लाख भारतीयों पर गिरी गाज, पर‍िवार रखने पर लगेगा टैक्‍स, बीवी-बच्‍चों को वापस भेजने पर मजबूर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*