केजरीवाल का ऐलान, आप 2022 में लड़ेगी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में विधानसभा के लिए चुनाव होंगे। केजरीवाल ने कहा कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्‍होंने पार्टी बनाई थी और आप दिल्‍ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही, सीएम केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्‍य विपक्षी दल की भूमिका भी निभाई।

Be the first to comment on "केजरीवाल का ऐलान, आप 2022 में लड़ेगी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*