मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। नेप्पनगर से विधायक सुमित्रा कासडेकर ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है। राज्य में अब विधानसभा की 26 सीटें खाली हो गई हैं।

इससे पहले बीते रविवार को बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोधी को पार्टी में शामिल होने के छह घंटे के अंदर नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए संकट की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी जो अपने 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा दो विधायकों के निधन और अब लोधी के बाद सुमित्रा देवी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद 26 विधानसभा सीट खाली हो गई हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं।

बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कर्बी 22 विधायकों के साथ कांग्रेस में बगावत कर दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

Be the first to comment on "मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*