रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह का कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन

जुनैद शाह बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की तरह हूबहू दिखने की वजह से काफी चर्चा में रहते थे। जुनैद शाह अभिनेता रणबीर कपूर जैसे ही दिखते थे। उनका निधन कार्डिएक अरेस्ट के चलते श्रीनगर के इलाही बाग में घर पर हुआ। इस बात की जानकारी कश्मीर के मशहूर पत्रकार यूसुफ जुनैद ने दी है।मशहूर कश्मीरी मॉडल जुनैद शाह का निधन हो गया है।

गौरतलब है कि जुनैद शाह, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी मशहूर थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके चहाने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी। जुनैद शाह भी रणबीर कपूर के स्टाइल और पहनावे को फॉलो करते थे। फैंस के अलावा खुद रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी जुनैद शाह की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।

 

 

 

Be the first to comment on "रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह का कार्डिक अरेस्ट की वजह से हुआ निधन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*