मुंगेर गोलीकांड को शिवसेना ने बताया हिंदुत्व पर हमला

बिहार के मुंगेर में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर विपक्ष हमलावर है। इस घटना को शिवसेना ने हिंदुत्व पर हमला बताया है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि अगर ऐसी घटना दूसरे राज्य में होती तो अब तक भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगती।

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता सजय राउत ने कहा, मुंगेर गोलीबारी की घटना हिंदुत्व पर हमला है। यदि ऐसी घटना महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती थी, तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करते थे। तो, बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता अब सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं।

Be the first to comment on "मुंगेर गोलीकांड को शिवसेना ने बताया हिंदुत्व पर हमला"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*