शुभमन गिल ने तोड़ा सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड

ब्रिस्बेन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला। गिल ने एक बार फिर से यहां शानदार पारी खेली। गिल ने अपनी पारी के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल की। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अर्धशतक बनाने वाले वग भारत के सबसे युवा ओपनर बन गए हैं।

यह रिकॉर्ड पहले महान सुनील गावस्कर के नाम था। लिटिल मास्टर ने 1970-71 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में नाबाद 67 रन बनाए थे, वह उनका डेब्यू टेस्ट था। अब शुभमन गिल ने अपने तीसरे टेस्ट में 21 साल, 133 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

Be the first to comment on "शुभमन गिल ने तोड़ा सुनील गावस्कर का 50 साल पुराना रिकॉर्ड"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*