पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की जेसीबी से ढहा दिया उसका मकान, महंगी गाड़ियां भी तोड़ी

विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास को गिरा दिया है। आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश जारी है। घर गिराने के लिए विकास दुबे की उसी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके जरिए पुलिस टीम को घेरा गया था. इसके अलावा प्रशासन, विकास दुबे की सारी पॉपर्टी अटैच करने की तैयारी कर रहा है. प्रशासन उसकी सभी संपत्तियों की जांच करेगा. साथ ही सभी बैंक अकाउंट्स भी सीज किए जाएंगे। बता दें कि इसी जेसीबी को रास्ते के बीच में अड़ा दिया गया था। जिसके बाद हुई गोलीबारी में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

विकास दुबे की तलाश में पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं. इन सभी इलाकों में विकास के परिवार वाले रहते हैं. नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. विकास दुबे के फोटो चस्पा कर दिए गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही विकास दुबे के घर को तोड़ने की तैयारियां शुरू की गई थी। मकान तोड़ने के लिए विकास दुबे की ही जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई में सिर्फ दुबे का मकान ही नहीं उसकी महंगी गाड़ियों और ट्रैक्टर को भी रौंद दिया गया। 8 पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले कुख्‍यात गैंगस्‍टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस चप्‍पे-चप्‍पे को छान रही है। विकास दुबे की जानकारी देने के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषि‍त किया है। उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर 50,000 रुपए का इनाम रखा है।

विकास दुबे को पकड़ने के लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस की 20 टीमें अलग-अलग जिलों में छापा मार रही हैं। कानपुर शूटआउट के मामले में पुलिस पूरी रात छापेमारी करती रही। पुलिस की क़रीब बीस टीमें अलग-अलग ज़िलों में दबिश दे रही है। ये वो स्‍थान थे, जहां विकास दुबे के रिश्तेदार और परिचित रहते हैं। पुलिस ने इस मामले मे 12 और लोगों को हिरासत में लिये है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इन लोगों को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उठाया है। दरअसल इन लोगों से विकास दुबे की घटना से पहले पिछले चौबीस घंटों में बातचीत हुई थी।

हैरानी की बात है कि विकास के कॉल डिटेल मे कुछ पुलिसवालों का नम्बर भी आया है। जांच कर रही टीम इस बात की भी जाँच कर रही है कि क्या रेड की सूचना विकास को किसी पुलिसवालों ने ही दी थी? अगर ऐसा पाया जाता है तो इस मामले में कुछ पुलिसवाले भी साज़िश के आरोप में लपेटे में आ सकते है। चौबेपुर थाने के दरोगा विनय तिवारी से भी पुलिस और एसटीएफ ने पूछताछ की है और पूरे घटनाक्रम को समझा है। पूरी घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र में ही हुई थी।

Be the first to comment on "पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की जेसीबी से ढहा दिया उसका मकान, महंगी गाड़ियां भी तोड़ी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*