मोस्टवांटेड विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और बबुआ दुबे एनकाउंटर में ढेर

मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला और प्रभात मिश्रा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद के होटल से गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि प्रभात पुलिस की कस्टडी से भाग रहा था. इसके बाद एनकाउंटर में प्रभात को मार गिराया गया।

बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं। फरीदाबाद की कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी और एसटीएफ की टीम इस्कॉर्ट कर रही थी। कानपुर में आने पर पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर हो गई। इस बीच प्रभात मौका पाते ही पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। इसमें एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से प्रभात भी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा इटावा में विकास दुबे के करीबी रणबीर शुक्ला को मार गिराया गया है। पुलिस के मुताबिक, रणबीर शुक्ला ने देर रात महेवा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार को लूटा था। उसके साथ तीन और बदमाश थे. पुलिस को लूट की जैसे ही खबर मिली, पुलिस ने चारों को सिविल लाइन थाने के काचुरा रोड पर घेर लिया।

Be the first to comment on "मोस्टवांटेड विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और बबुआ दुबे एनकाउंटर में ढेर"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*