कोरोना के बाद अब चीन में बाढ़ से तबाही, 1961 के बाद पहली बार इतनी अधिक बरसात

खोज में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलाने के बाद अब चीन बाढ़ की विभीषिका से परेशान है। चीन में भयंकर बाढ़ आई है। अधिक बरसात के कारण यहां के कई शहर जलमग्न हो गए हैं। आलम ये हो गया है कि यहाँ सड़कों पर लोग नाव लेकर निकल रहे हैं। सड़क पर खड़ी होने वाली कारों पूरी तरह से पानी में डुबी हुई दिखती है। मकान पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वुहान, हुबेई जैसे प्रांतों में हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है।

आलम ये हो गया है कि यहां सड़कों पर लोग नाव लेकर निकल रहे हैं। सड़क पर खड़ी होने वाली कारें पूरी तरह से पानी में डुबी हुई दिखती है। वुहान, हुबेई जैसे प्रांतों में हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है। पानी को रोकने के लिए मिट्टी की अस्थायी दीवारें बनाई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण अब तक चीन को 8 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हो चुका है। चीन के तमाम शहरों के कई बड़े पर्यटक स्थल भी इस बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं।

चीन के राष्ट्रीय मौसम उपग्रह केंद्र के अनुसार देश की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील, पोयांग में कई बंध टूट गए हैं, जिससे झील का जल स्तर तक पहुंच गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में अधिकारियों ने कहा कि 33 नदियों में जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

इस साल जून माह से ही चीन में बरसात हो रही है जो अभी भी जारी है। अधिक बरसात की वजह से चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्से में बाढ़ आ गई। साल 1961 के बाद से चीन बरसात का रिकार्ड रख रहा है। इस रिकार्ड के अनुसार 1961 के बाद से अब तक ऐसी बरसात पहले रिकार्ड नहीं की गई थी। न ही उनके रिकार्ड में इस तरह की बरसात पहले कभी दर्ज की गई है। बरसात से अब तक यहां 140 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता है।

 

 

 

 

 

कोरोना महामारी के कारण चीन की अर्थव्यवस्था पहले ही बर्बाद हुई पड़ी है। अब चीन का बाढ़ से उबरना एक अलग चुनौती बन गया है। 6 दशकों में आई इस बड़ी बाढ़ की वजह से चीन के कुछ प्रमुख शहरों के हालात बहुत अधिक खराब हैं।

 

Be the first to comment on "कोरोना के बाद अब चीन में बाढ़ से तबाही, 1961 के बाद पहली बार इतनी अधिक बरसात"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*