बिहार चुनाव: 28 अक्टूबर से बिहार में 3 चरणों में होंगे चुनाव, नतीजा 10 नवंबर को

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार में 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक तीन चरणों में होगी मतदान की प्रक्रिया।

वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी और नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक और यूपी के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान 29 नवंबर को होगा।

कब कितनी सीटों पर होगें चुनाव?

पहले फेज में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को चुनाव होंगे, इसमें 16 जिले, 31 हजार पोलिंग बूथ होंगे। दूसरे फेज में 3 नवंबर को 94 सीटों पर होगा मतदान। इसमें 17 जिले, 42 हजार पोलिंग बूथ होंगे। तीसरे फेज में 7 नवंबर को 78 सीटों पर चुनाव होगा, इसमें 15 जिले, 33.5 हजार पोलिंग बूथ सामिल होंगे।

Be the first to comment on "बिहार चुनाव: 28 अक्टूबर से बिहार में 3 चरणों में होंगे चुनाव, नतीजा 10 नवंबर को"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*