UP Election 2017: भाजपा ही खत्म कर सकती है उत्तर प्रदेश से अराजकता

केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश से अराजकता खत्म कर सकती है।

कलराज मिश्र ने गुरुवार को लखीमपुर सदर व श्रीनगर और सीतापुर के हरगांव व लहरपुर के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में किसानों को उनका बकाया नहीं मिला है। सिर्फ चिढ़ाने के लिए उन्हें 50-50 रुपये के चेक भेज दिए गए। युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। जिस शासन में प्रतिभा का इस तरह अनादर होता हो, उस शासन को उखाड़ फेंकना चाहिए।

– See more at: http://www.jagran.com/elections/uttar-pradesh-kalraj-mishra-says-bjp-may-end-chaos-in-up-15502770.html?src=p1#sthash.fnJI8fdk.dpuf

Be the first to comment on "UP Election 2017: भाजपा ही खत्म कर सकती है उत्तर प्रदेश से अराजकता"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*