अपना दल अनुप्रिया गुट ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला : चुनाव 2017

टिकट वितरण के बाद पीएम के संसदीय क्षेत्र में अंदरुनी विरोध झेल रही भाजपा को अब सहयोगी अपना दल से भी झटका लगा है। बनारस की शहर दक्षिणी, उत्तरी और कैंट सीट पर चल रहे अपनों से घमासान के बीच पार्टी को सहयोगी दल के प्रत्याशी का सामना रोहनिया सीट पर भी करना पड़ेगा। अनुप्रिया गुट अद (सोनेलाल) की ओर से रोहनिया से प्रत्याशी उतारे जाने से लड़ाई फंसती दिख रही है। अनुप्रिया द्वारा मोर्चा खोले जाने से भाजपा में खलबली मच गई है।

अद की ओर से पूर्वांचल की चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा शाम की गई। इसमें वाराणसी की रोहनिया सीट से उदय सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि इसी सीट पर भाजपा ने सुरेंद्र सिंह औढ़े को टिकट दिया है। टिकट वितरण के बाद से ही भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में नौ फरवरी को मनीष ने क्षेत्र में महापंचायत का भी एलान किया है।

Be the first to comment on "अपना दल अनुप्रिया गुट ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला : चुनाव 2017"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*