‘पाकिस्तानी सेना जबरन भगा रही बलूचिस्तान में रहने वालों को’

पीओके से होकर गुजरने वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर(सीपीईसी) के खिलाफ बलूच नागरिकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बलूच नागरिकों ने विरोध जताने के लिए लंदन में चीनी दूतावास के समाने विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले लोगों ने भी समर्थन दिया और वे भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले बलूच ऐक्टिविस्ट, जावेद मेंगल ने बताया, ‘बलूचिस्तान में इस वक्त युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में सीपीईसी के बहाने ऑपरेशन करती है और बेगुनाहों को निशाना बनाती है। बलूचिस्तान में रहने वाले लोगों को वहां से जबरन भगाया जा रहा है।’

Be the first to comment on "‘पाकिस्तानी सेना जबरन भगा रही बलूचिस्तान में रहने वालों को’"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*